Warning: include(../meta_tag.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 45

Warning: include(): Failed opening '../meta_tag.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 45

Warning: include(../Widgets/above_heading.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 65

Warning: include(): Failed opening '../Widgets/above_heading.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 65

LIVE: PM मोदी का ‘देश के नाम’ दूसरा संबोधन

मेधज न्यूज  |  Ajab Gajab  |  1 Jan 17,00:51:38  |  

8 नवंबर के नोटबंदी के बाद अब आज साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम दूसरा संबोधन कर रहे हैं। इस दौरान मोदी ने देश में नोटबंदी करने देशवासियों का शुक्रयादा किया। उन्होंने कहा, "दीवाली के बाद देश के लोगों ने अप्रतिम राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। लोगों ने धैर्य के साथ ये लड़ाई लड़ी। उन्होंने सच्चाई और अच्छाई का साथ दिया। लोगों ने उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी। पहले ईमानदार घुटन महसूस करते थे। लेकिन अब सबको उम्मीद मिली है।

यह है मोदी का देश के नाम संबोधन का मुख्य अंश-

-भारत के सवा सौ करोड़ लोग नए संकल्प के साथ नए साल का स्वागत करेंगे।

-दिवाली के बाद से हमारे देश ऐतिहासिक शुद्धी का गवाह है।

-जब हम कहते हैं कि- कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, इस बात को देशवासियों ने जीकर दिखाया है: मोदी

-गरीबी से बाहर निकलने को आतुर जिंदगी, भव्य भारत के निर्माण के लिए क्या कुछ नहीं कर सकती : मोदी

-मैं जानता हूं बीते दिनों आप सभी को अपना पैसा निकालने में काफी परेशानी हुई, आपने अपना दर्द मुझसे सांझा किया। आपने मुझे अपना मान कर मेरी मदद की। आपका यह प्यार आशीर्वाद की तरह है : मोदी

-बैंकिंग व्यवस्था को सामान्य करने पर ध्यान केंद्रित किया जाए: मोदी

-बढ़े नोट कालाबजारी व महंगाई बढ़ा रहे थे : मोदी

-कैश अथवा नकद अर्थव्यवस्था के मुख्य धारा में हो तो विकास का साधन बनता है : मोदी

-ये इतिहास की ऐसी मिसाल है जिसमे सरकार और जनता बुराई से लड़ने के लिए कंधे से कंधा मिला कर लड़ रहे हैं : मोदी

-हम कब तक सच्चाईयों से मुंह मोड़ते रहेंगे: मोदी

-सरकार के पास जानकारी के हिसाब से देश में सिर्फ 24 लाख लोग मानते हैं उनकी आय 10 लाख रुपए से ज्यादा है : मोदी

- यह सरकार सज्जनों की मित्र है और दुर्जनों को सज्जनता के रास्ते पर लौटाने के लिए उपयुक्त वातावरण को तैयार करने के पक्ष में है: मोदी

-सभी बैंको से एक बात बोलना चाहता हूं। इतिहास गवाह है भारत के बैंको के पास इससे पहले इतनी मात्रा में कभी नहीं आया था। बैंक अब जितनी जल्दी हो लोकहीत में काम करें : मोदी

-बैंको के अधिकारियों ने गंभीर अपराध भी किए, उन्हें बक्शा नहीं जाएगी : मोदी

-अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों में इस वर्ग को नए घर देने के लिए दो नई स्कीमें बनाई गई हैं: मोदी

-2017 में घर बनाने के लिए 9 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज में 4 प्रतिशत की छूट और 12 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट: मोदी

-पिछले साल की तुलना में इस वर्ष रबी की बुवाई 6 प्रतिशत ज्यादा हुई है: मोदी

-डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव सेंट्रल बैंक और प्राइमरी सोसायटी से जिन किसानों ने खरीफ और रबी की बुवाई के लिए कर्ज लिया था, उस कर्ज के 60 दिन का ब्याज सरकार वहन करेगी और किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी: मोदी

-अगले तीन महीने में 3 करोड़ किसान क्रेडिट कार्डों को RUPAY कार्ड में बदला जाएगा: मोदी

-गर्भवती महिला के लिए देशव्यापी योजना, देश के सभी जिलों में सरकार गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में पंजीकरण, डिलिवरी, टिकाकरण व पोषण के लिए 6000 रुपए की मदद सीधे खाते में दिए जाएंगे।

- सिनियर सिटिजन के लिए 10 साल के लिए 7.5 लाख पर 8 प्रतिशत ब्याज की जाएगी।

-मैं देश के युवा से, व्यापारी से आग्रह करता हूं कि BHIM से ज्यादा से ज्यादा कनेक्ट होएं: मोदी

-आज महात्मा गांधी नहीं हैं लेकिन उनके आदर्शों के साथ अगर हम आगे बढ़ते रहेंगे तो कोई कठिनाई नहीं होगी : मोदी

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।