अरुण की तबीयत खराब कौन करेगा बजट पेश
अरुण जेटली इलाज कराने के लिए अभी अमेरिका में हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि जेटली 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाएंगे और उनकी जगह पीयूष गोयल ये बजट पेश करेंगे। पीएम मोदी की सलाह पर पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।जब तक अरुण जेटली पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रायल के विभागों को अपने मौजूदा विभागों के अलावा पीयूष गोयल अस्थायी रूप से संभालें वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट की छपाई का काम शुरू हो गया।
चुनावों को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार, मध्यम वर्ग को खुश करने के लिये टैक्स छूट 2 लाख पचास से बढ़ा कर पाँच लाख कर सकती है। हालांकि अंतरिम बजट में ज्यादा कुछ नही किया जा सकता मगर ऐसा करने की पूरी संभवना है। मगर समस्य यही है कि डायरेक्ट टैक्स कोड आने से पहले आम बजट आ जायेगा। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली है। आम चुनाव के कारण अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। अगले वित्त वर्ष का पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद आने वाली नई सरकार पेश करेगी।–arYa







