प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन के बाद डिफेंस स्टॉक्स में तेजी
बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी के दम पर बुधवार को तेजी के साथ भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हुई। हालांकि, दोपहर बाद हुई बिकवाली की वजह से बाजार दबाव में आया और बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 450 अंक तक लुढ़क गया। बाद में बाजार में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली, जिसकी वजह से सेंसेक्स 100.53 अंकों की गिरावट के साथ 38,132.88 पर बंद हुआ,
वहीं निफ्टी 38.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,445.05 पर बंद हुआ।सेंसेक्स 138.62 अंकों की मजबूती के साथ 38,372.03 पर जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित इंडेक्स निफ्टी 48.2 अंकों की बढ़त के साथ 11,531.45 पर खुला।एनर्जी, फार्मा और ऑटो स्टॉक्स में हुई बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन के बाद डिफेंस स्टॉक्स में तेजी आई है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर बीएसई में करीब 3 फीसद की उछाल के साथ 743.50 रुपये पर बंद हुआ, वहीं भारत डायनैमिक्स का शेयर करीब दो फीसद की तेजी के साथ 286.90 रुपये पर बंद हुआ।







