अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा क्रिसमस पर कुछ इस अंदाज में दिखे
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की क्रिसमस मनाते वक्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है | अर्जुन और मलाइका ने बुधवार को क्रिसमस मनाने के लिए जैसे ही पहुंचे, दोनों की साथ वाली तस्वीरें वायरल हो गई हैं | इस जोड़े को क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए मलाइका की मां के घर की ओर जाते हुए देखा गया | त्योहार के कपड़ों में यह जोड़ा बेहद आकर्षक लग रहा था |
अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ये क्रिसमस डेट वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं | मलाइका और अर्जुन दोनों इस अवसर पर काफी अच्छे लग रहे थे | मलाइका ब्लू रंग के रॉम्पर को पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं अर्जुन कैजुअल लुक में खुद को मेंटेन कर रहे थे |
इन दोनों ने करीना कपूर खान की क्रिसमस पार्टी में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई | इस मौके पर करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर, सारा अली खान के साथ इब्राहिम अली खान, अमृता अरोड़ा, अयान मुखर्जी जैसी कई हस्तियां मौजूद थी | आपको बता दें कि ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं | दोनों ने अपने परिवारों के सामने सब कुछ बता दिया है | हालांकि इस बात की अभी तक उन दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है |









