सलमान खान को आज अपने जन्मदिन के दिन बड़ी खुशखबरी मिली
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान (Salman Khan) को आज अपने 54वें जन्मदिन के दिन बड़ी खुशखबरी मिली है | जी हां, वह खुशखबरी यह है कि सलमान खान एक बार फिर से मामा बन गए हैं | उनकी बहन अर्पिता खान ने उनके जन्मदिन के दिन यानी 27 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है | बता दें, अर्पिता आज सुबह तकरीबन 8 बजे खार के अस्पताल हिंदुजा में एडमिट हो हुई थीं | अब खबर आ रही है कि अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है | इस मौके पर आयुष शर्मा और माता-पिता और हेलेन भी हॉस्पिटल में मौजूद हैं | गौरतलब है कि काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि आज के दिन अर्पिता की डिलीवरी होगी |
बहुत दिनों पहले से ही यह खबर आ रही थी कि इस साल सलमान अपने 54वें जन्मदिन पर बांद्रा स्थित अपने भाई सोहेल खान के अपार्टमेंट में सेलिब्रेट करेंगे और इस बदलाव की वजह सलमान की बहन अर्पिता खान को बताया जा रहा था, क्योंकि अर्पिता दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थीं और इसलिए सलमान इस स्पेशल दिन को अपनी लाडली बहन के साथ बिताना चाहते थे और ऐसा हुआ भी ऐसा ही | इस बार सलमान ने अपना बर्थडे मुंबई के बांद्रा इलाके के पाली हिल में स्थित अपने भाई सेहेल खान के घर सेलिब्रेट किया, जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए |
बता दें, अर्पिता ने 2014 में बिजनेसमैन आयुष शर्मा से हैदराबाद में स्थित फलकनुमा पैलेस में शादी की थी | आयुष भी अब बॉलीवुड एंट्री ले चुके हैं | उन्होंने 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था | इससे पहले अर्पिता ने 30 मार्च 2016 को एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अहिल शर्मा है |









