Headline

Kumbh 2019

यह जीत मोदी की जीत है, मोदी एक करिश्माई नेता हैं- रजनीकांत

Medhaj News 28 May 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

चेन्‍नई में मीडिया से बात करते हुए रजनी‍कांत ने कहा कि 'यह जीत मोदी की जीत है | वह एक करिश्माई नेता हैं | भारत में जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के बाद अब वह एक करिश्माई नेता हैं | मैं नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाऊंगा | इसके साथ ही आगे उन्‍होंने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी को) इस्तीफा नहीं देना चाहिए | उन्‍हें साबित करना चाहिए कि वह अपने दम पर कांग्रेस को चुनाव जीता सकते हैं | लोकतंत्र में विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए |





उल्‍लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं रजनीकांत और कमल हासन को आमंत्रित किया गया है | अभिनेताओं से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी | हासन की मक्कल नीधि मय्यम पार्टी ने पहली बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था और रजनीकांत ने दिसंबर 2017 में राजनीति में आने के बारे में की गई घोषणा को अभी तक औपचारिक रूप नहीं दिया है | दोनों ही अभिनेताओं से जुड़े करीबी सूत्रों ने गुरुवार को होने वाले मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण मिलने की जानकारी दी, लेकिन अभिनेताओं के हिस्सा लेने के बारे में जानकारी नहीं दी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!