Headline

Kumbh 2019

18 से 45 साल के युवा किसी भी सरकार को बना और बिगाड़ सकता है- योगी आदित्यनाथ

Medhaj News 27 Apr 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने छात्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सामान्‍य निवार्चन की कार्रवाई चल रही है | सबकी निगाह भारत की ओर है | 18 से 45 साल के युवा किसी भी सरकार को बना और बिगाड़ सकता है | कुछ लोग युवाओं को उनके मार्ग से भटकाने में लगे हैं | लेकिन, आज का जागरूक युवा भटकने वाला नहीं है | वे जानते हैं कि भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश है | क्‍योंकि यहां पर 18 से 45 वर्ष के लोग सर्वाधिक हैं | उन्‍होंने कहा कि युवाओं को इस बार भी देश का भविष्‍य फिर से चुनना है | उन्होंने कहा कि पांच साल में दुनिया नए भारत को आश्चर्य से देख रही है | आजादी के बाद ये पहला ऐसा चुनाव है, जब प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई नकारात्मक फैक्टर नहीं है | पहले एंटी कैम्पेन्सिव फैक्टर रहता था | भारत का हर नागरिक नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम देखना चाहता है |





आतंकवाद और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करने का परिणाम है कि देश सुरक्षा के माहौल में चल रहा है | मुख्यमंत्री ने कहा कि देश विकास और समृद्धि की ओर तेजी से बढ़ रहा है | पांच साल में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान, चार करोड़ लोगों को विद्युत कनेक्शन, सात करोड़ महिलाओं को रसोई गैस का कनेक्शन, 9.5 करोड़ गरीबों को शौचालय, 12.5 करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों को किसान सम्मान निधि योजना में 6,000 रुपए की सालाना की गारंटी केन्‍द्र की भाजपा सरकार ने दी है | योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 करोड़ युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तहत स्वालंबन योजना की ओर अग्रसर किया गया | 37 करोड़ गरीबों के लिए जनधन खाते खोला गया | पचास करोड़ गरीबों को आयुष्‍मान योजना के तहत सलाना पांच लाख रुपए तक इलाज का निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराया गया | यह लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं, जो समाज के सभी तबकों को मिल रहा है | विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, कांग्रेस का घोषणापत्र नक्सलियों को प्रोत्साहित करने का घोषणापत्र है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता