उत्तर प्रदेश की नयी राज्यपाल बनी आनंदीबेन पटेल
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने लखनऊ के राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। निवर्तमान राज्यपाल राम नाईक भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। आनंदीबेन पटेल गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री भी रह चुकी है। आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश की राज्यपाल के रूप में सेवारत थीं। आनंदीबेन पटेल का राजनीति में प्रवेश 1987 में एक स्कूल पिकनिक के दौरान हुई दुर्घटना के साथ शुरू हुआ, जब वह एक स्कूल पिकनिक के दौरान डूब रही दो लड़कियों को बचाने के लिए सरदार सरोवर जलाशय में कूद गई, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार मिला।पटेल की वीरता से प्रभावित होकर, भाजपा के शीर्ष कैडर ने आनंदीबेन पटेल को पार्टी में शामिल होने का सुझाव दिया। पहले तो वह पार्टी में शामिल होने से हिचकिचा रही थीं, लेकिन नरेंद्र मोदी और केशुभाई पटेल के समझाने पर वह 1987 में गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में भाजपा में शामिल हुईं।



