Kumbh 2019

मथुरा में नितिन गडकरी बोले- सवा साल में यमुना का पानी पीने लायक

Medhajnews 24 Jan 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

मथुरा और आगरा जिले में 'नमामि गंगे' मिशन के तहत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने यह बात कही नितिन गडकरी बोले दिल्ली और मथुरा में यमुना की सफाई के लिए जिस गति से काम हो रहा है | उसके पूरा होने पर सवा साल के भीतर नदी का पानी पीने योग्य हो जाएगा। केन्द्रीय मंत्री गडकरी बुधवार को मथुरा में 'नमामि गंगे' मिशन के तहत 460.45 करोड़ की लागत वाले मथुरा व वृन्दावन के सीवेज सिस्टम की नवीनीकरण परियोजना का शिलान्यास करने पहुंचे थे।





गडकरी ने कहा कि गंगा-यमुना की शुद्धी हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं है। यह काम करके हम चुनाव जीतने की आशा भी नहीं रखते हैं। गंगा हमारी संस्कृति और इतिहास का अंग हैं। गंगा मैली होने से दुनिया में हमारा सिर शर्म से झुक जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मिशन की परियोजनाएं पूरी होते-होते गंगा-यमुना पूरी तरह से शुद्ध हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि 'नमामि गंगे मिशन' के तहत दिल्ली में यमुना की 12 परियोजनाओं पर काम चल रहा है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी