Kumbh 2019

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का ऑपरेशन

Medhajnews 24 Jan 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से जेटली के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि 14 मई 2018 को जेटली का किडनी प्रतिरोपण हुआ था। पिछले 9 महीनों से उन्होंने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। उन्हें पिछले साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था जहां वह डायलसिस पर थे और बाद में उनका किडनी प्रतिरोपण हुआ था। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली किडनी संबंधी अपनी बीमारी की जांच के लिए 13 जनवरी को अमेरिका गए थे। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। जेटली का मंगलवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में आपरेशन हुआ।





सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने जेटली को दो सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। उनकी 'सॉफ्ट टिश्यू' कैंसर के लिए जांच की गई थी। इस दौरान भी जेटली सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। प्रत्यारोपण हुआ था। उसके बाद से वह विदेश नहीं गए थे। इसी महीने जेटली को आगामी आम चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार प्रमुख बनाया गया था। इस बीच, अंतरिम बजट पेश करने से नौ दिन पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"