यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे बस कुछ ही देर में आने वाले है
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे बस कुछ ही देर में आने वाले हैं | UP Board Class 12th Result 2019 के नतीजे आज दोपहर 12:30 PM जबकि UP Board Class 10th Result 2019 के दोपहर 01:30 PM पर आएंगे | बहरहाल रिज़ल्ट आने के बाद लेकिन रिश्तेदारों के सवाल वो सबसे बड़ी बीमारी है, जिसका इलाज़ आज तक खोजा जाना संभव नहीं हो सका है | तो डियर चाचा-चाची, बुआ-फूफाजी और मौसी जी, मामा और मामी जी आज थोड़ा रेस्ट करें और बच्चों पर थोड़ा तरस खाएं | इंदौर की रहने वाली आरती (काल्पनिक नाम) के दसवीं बोर्ड में 78% नंबर आए थे और उसके माता-पिता भी इससे काफी खुश थे | हालांकि आरती को इससे ज्यादा कि उम्मीद थी लेकिन इतने नंबर भी बुरे नहीं थे | इसी दिन उसकी मौसी ने उनके घर फोन किया और आरती का रिज़ल्ट पूछा | आरती से बातचीत में उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जो कम से कम उस दिन उससे नहीं कही जानी चाहिए थीं | फोन रखकर आरती देर तक रोती रही, माता-पिता समझदार थे और उन्होंने उसे काफी समझाया भी | हालांकि मौसी की बातें आरती को इतनी बुरी लगी कि उसने उसी रात फिनाइल पी लिया |
आरती की जान बचा ली गई लेकिन जिंदगी भर के लिए वो डिप्रेशन की शिकार हो गई | आज यूपी बोर्ड का रिज़ल्ट आ रहा है और ऐसा ज़रूर होगा कि आपके रिश्तेदारों के बच्चे भी दसवीं या बारहवीं में होंगे ही | हो सकता है आपके बच्चे का भी रिज़ल्ट आए और रिश्तेदार के बच्चे के नंबर आपके बच्चे से कम आएं हों | आज बस इतना करने कि कल्पना की मौसी न बनें | अक्सर रिज़ल्ट वाले दिन माता-पिता ही बार-बार बच्चों की फोन के जरिए रिश्तेदारों या दोस्तों से बात कराते रहते हैं | अगर मन मुताबिक नंबर आए हैं तो फिर भी ऐसा करने में कोई बात नहीं लेकिन अगर बच्चे के नंबर कम आए हैं तो फिर किसी भी ऐसे शख्स से उसे दूर रखें जो बातों के जरिए या कुछ भी करके उसके मन को ठेस पहुंचा सकता है | खासकर रिश्तेदार जो कि परिवार ही माने जाते हैं उनकी कही बातों को बच्चे गंभीरता से ले लेते हैं | ऐसे में माता-पिता को बच्चे के नंबर कम आने या उसके फेल होने की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतनी है |







