Headline


जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमले में 15 लोग घायल हो गए

Medhaj News 28 Oct 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

जम्‍मू कश्‍मीर (Jammu and Kashmir) के सोपोर (Sopore) में सोमवार शाम को आतंकी हमले (Terrorist Attack) में 15 लोग घायल हो गए हैं | ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सोपोर बस स्‍टैंड के पास यात्रियों को निशाना बनाकर ग्रेनेड अटैक (Grenade Attack) किया | घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है | हमले को देखते हुए सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं और इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश में जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं | सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया है | वहीं पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को श्रीनगर के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है | जबकि अन्‍य घायलों का स्‍थानीय अस्‍पताल में इलाज चल रहा है |





पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है | हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है | इससे पहले जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के काका सराय इलाके में शनिवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया था | इस हमले में 6 जवान घायल हो गए थे | आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया था | इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था | हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी | ये ग्रेनेड हमला केरन नगर पुलिस स्टेशन पर शाम 6 बजकर 50 मिनट पर हुआ | इसमें 6 जवान घायल हुए | इन घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया | इससे दो दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों की एक टीम पर ग्रेनेड हमला किया था |




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!