महाराष्ट्र के पुणे में दीवार दहने से 17 लोगों की मौत
Medhaj News 29 Jun 19 , 06:01:39 Ajab Gajab
पुणे में एक दर्दनाक हादसा हो गया है | यहां एक दीवार गिरने की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई है | मामला कोंढवा क्षेत्र का है | रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है | एएनआई ने जो तस्वीर जारी की है, उसमें नजर आ रहा है कि एक सोसाइटी के बाहर काफी भीड़ है और कई कारें गिरी हुई दिखाई दे रही हैं, बचावकर्मी राहत कार्य में लगे हुए हैं |
बता दें कि महाराष्ट्र में इस समय तेज बारिश हो रही है | बारिश की वजह से शुक्रवार को मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया था | यह घटना शनिवार सुबह तेज बारिश के बाद हुई | एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है और दमकल विभाग मौके पर मौजूद है | मिली जानकारी के मुताबिक मृत लोगों में 4 बच्चे और एक महिला है |



