उत्तर प्रदेश के भदोही में बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक बड़ा हादसा हो गया है | भदोही के चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव में शनिवार (23 फरवरी) की सुबह करीब 11 बजे के करीब एक पटाखा व्यवसाई के घर में विस्फोट हो गया है | इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई | भदोही-बाबतपुर मार्ग पर चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव निवासी इरफान मंसूरी पटाखों को बनाने और बेचने का काम करता था | उसने अपने मकान में ही पटाखों की दुकान खोल रखी थी |
वहीं, मकान के पिछले हिस्से में कालीन बुनाई का कारखाना चलता था | विस्फोट इतना भीषण था कि शवों और मकान में मौजूद सामान के चिथड़े 400 मीटर दूर तक उड़कर गिरे | घटना के बाद आईजी पीयूष श्रीवास्तवा ने 10 लोगों की मौत की पुष्टी करते हुए बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है | मलवे से अभी कर 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और अभी और शवों के होने का आशंका है | उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी |







