दूसरे बड़े मंगल पर मेधज की तरफ से लगा भंडारा
बड़ा मंगल 28 मई यानी आज है। खास बात यह है कि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इस क्रम में अगले दो बड़े मंगल जून माह में 4 और 11 को पड़ेंगे। दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर राजधानी में कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आशियाना पावर हाउस के निकट मेधज की तरफ से पूड़ी-सब्जी की स्टॉल लगाई गई। सभी स्टॉलों की तरह यहां भी हनुमान जी का प्रसाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी।
सर्वार्थ सिद्धि योग एक शुभ और मंगल योग है, जो निश्चित वार और ग्रह नक्षत्र के संयोग से बनता है। यह सभी योग में एक बहुत ही शुभ समय है जो कि ग्रह नक्षत्र के आधार पर गणना करता है। यह योग सभी इच्छाओं तथा मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। इस योग में पूजापाठ करने और दान करने का विशेष महत्व है। साथ ही इस योग में पूजा करने से पितृ दोष दूर होता है और सभी कार्यों में आपको विशेष सफलता प्राप्त होती है।


