एससी, एसटी छात्रों का विदेश में पढ़ने का मौका देगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार (Delhi Government) एससी, एसटी छात्रों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आई है | इसके मुताबिक अब दिल्ली सरकार की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) एससी, एसटी कैटेगिरी के मेधावी छात्रों को विदेश में पढ़ने का मौका देगी | सरकार इन छात्रों के लिए एक स्कॉलरशिपयोजना लेकर आई है, जिसके तहत सरकार इन स्टूडेंट्स का विदेश में हॉयर एजुकेशन का खर्चा उठाएगी | ऐसे में वे प्रतिभाशाली छात्र जो कला,कृषि, कानून, चिकित्सा और इंजिनियरिंग आदि के क्षेत्र में एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं | बता दें कि इस योजना के तहत कुल 100 लोगों को लाभ मिलेगा | इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक दिल्ली के एससी/एसटी मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने इस योजना के बारे में बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को दिल्ली का निवासी होना चाहिए | इसके अलावा आवेदक की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए और उनकी पारिवारिक आय 8 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक न होनी चाहिए |
मंत्री ने कहा - विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना महंगा है | हमारे पास ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है जिन्हें बराबर का मौका दिया जाए तो वे कुछ भी हासिल कर सकते हैं लेकिन पैसों की कमी की वजह से वे ऐसा नहीं कर पाते, अब दिल्ली सरकार ने उन्हें अपने सपने पूरा करने का मौका दे रही है | राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि सरकार करीब 100 अभ्यर्थियों को 2 साल के पाठ्यक्रम के लिए 10 लाख रुपये और 4 साल के पाठ्यक्रम के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय मदद मुहैया कराएगी | इस स्कॉरलिशप के लिए केवल अभिभावक का केवल एक ही बच्चा पात्र होगा | वहीं ये स्कॉलरिशप इसी साल से लागू करने का प्रस्ताव है | वहीं इस योजना में सरकारी योजना से कुल 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे |




