Headline



लखनऊ से कानपुर के बीच की चार मेमू अचानक निरस्त, सुबह हो सकी रवाना

Medhaj News 27 Dec 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को लखनऊ से कानपुर के बीच की चार मेमू अचानक निरस्त कर दी गईं। इससे सैकड़ों यात्री परेशान हो गए। सुबह सात बजे चलने वाली 64203 लखनऊ जंक्शन-कानपुर मेमू को निरस्त कर दिया गया। इस कारण सुबह 9.10 बजे कानपुर से चलकर 11.05 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचने वाली मेमू 64206 भी कैंसिल कर दी गई। इसके बाद सुबह 9.35 बजे लखनऊ से चलकर सुबह 11.05 बजे कानपुर पहुंचनेे वाली मेमू 64205, सुबह 11.15 बजे कानपुर से चलकर दोपहर पौने दो बजे लखनऊ पहुंचने वाली मेमू 64210 को भी निरस्त कर दिया गया। यात्रियों को ये ट्रेनें कैंसिल किए जाने के कारण नहीं पता चल सके।





कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार सुस्त हो गई है। वहीं, गाड़ियों की सही जानकारी न मिलने से मुसाफिर स्टेशनों पर ठिठुर रहे हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ होकर आने-जाने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इनमें 14853 मरुधर एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से सुबह रवाना हुई, जबकि इसे बुधवार रात चारबाग से चलना था। वहीं, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पांच घंटे, 15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस 7.30 घंटे, 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस छह घंटे, 13050 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे, 12556 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे और 14866 मरुधर एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। कोहरे से विमानों के संचालन पर भी असर पड़ा। बृहस्पतिवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एआई-991 फ्लाइट 40 मिनट देरी से उड़ान भर सकी। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की एआई-811 फ्लाइट 35 मिनट, इंडिगो की 6ई-5003 आधे घंटे लेट रही।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन