Headline

Kumbh 2019

कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

Medhaj News 27 Apr 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

शनिवार को करीब एक बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ | शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) विनय कुमार पांडेय ने संवाददाताओं को बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए | गौतम रघुवंशी ने 600 में 583 अंक प्राप्त कर हाईस्कूल बोर्ड में टॉप किया है | गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और परिवार को दिया है | धीरज रघुवंशी के बेटे गौतम रघुवंशी ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं | उनकी चाहत है कि आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग करें और उसके बाद सेना में बतौर इंजीनियर भर्ती होकर देश की सेवा करें | गौतम के पिता धीरज रघुवंशी बेटे की सफलता से बेहद खुश हैं |





उन्होंने बताया कि बेटे की ललक को देखकर उन्हें लगता था कि बेटा सफलता जरूर हासिल करेगा | उन्होंने बताया कि उसने 10वीं की तैयारी के लिए एक साल से टीवी से दूर थी | सोशल मीडिया से वह दूर था और रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करता था | हाईस्कूल की परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन मुफ्फरनगर जिले का रहा, जहां 91.80 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए | वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन लखनऊ का रहा जहां 89.28 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए | वहीं, हाईस्कूल में सबसे खराब प्रदर्शन मिर्जापुर जिले का रहा, जहां 67.64 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए | इसी तरह, इंटरमीडिएट में सबसे खराब प्रदर्शन हाथरस जिले का रहा जहां महज 48.62 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता