Headline

Kumbh 2019

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित

Medhaj News 27 Apr 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। हाईस्कूल में 80.07 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 70.06 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के सभापति विनय कुमार पांडेय ने शनिवार को परिणाम घोषित किए। यहां देखिए हाईस्कूल और इंटर का जिलेवार रिजल्ट। हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंसी और इंटर में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन मुफ्फरनगर जिले का रहा जहां 91.80 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन लखनऊ का रहा जहां 89.28 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।





पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल में सबसे खराब प्रदर्शन मिर्जापुर जिले का रहा जहां 67.64 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसी तरह, इंटरमीडिएट में सबसे खराब प्रदर्शन हाथरस जिले का रहा जहां महज 48.62 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में गौतम रघुवंशी व इंटर में तनु तोमर ने किया टॉप, 80.07 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण, लड़िकयां 83.98 प्रतिशत ,लड़के – 76.66 प्रतिशत, लड़कियां 7.32 प्रतिशत अधिक संख्या में पास हुईं, इंटरमीडिएट, कुल परिणाम – 70.06 प्रतिशत,छात्राएं – 76.46, छात्र- 64.40 प्रतिशत उत्तीर्ण , छात्राओं का परिणाम लड़कों से 12.06 प्रतिशत आगे | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज ने शनिवार को रिजल्ट जारी किया। हाइस्कूल के लिये जिले का परिणाम बेहतर रहा। पिछ्ले साल की तुलना में इस साल जिले का सफलता प्रतिशत 1.55 प्रतिशत बढ़ा। वर्ष 2018 मे जिले का सफलता प्रतिशत 75.30 प्रतिशत था, जबकी वर्ष 2019 मे यह बढ़कर 76.85 फीसदी हो गया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता