Headline


महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया

Medhaj News 28 Oct 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया है कि, डीटीसी की बसों में मार्शल तैनात किए जाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, मंगलवार को भाई दूज है और उसी दिन से बसों में मार्शल किए जाएंगे। भाई दूज वाले दिन से महिलाओं को डीटीसी में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलना शुरू हो जाएगी। 6 हजार अतिरिक्त मार्शल कल से ही काम पर लग जाएंगे। केजरीवाल ने सोमवार को इन मार्शलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को हरी झंडी भी दिखाई। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा - पिछले कुछ सालों में दिल्ली में जो काम हुए हैं, उससे दिल्ली के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते बड़े बेटे की तरह हूं। बतौर बड़ा बेटा मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं उनका ख्याल रखूं। मेरी जिम्मेदारी है कि बिजली फ्री दूं, बुज़ुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाऊं। बड़े बेटे होने के नाते मां-बहन की सुरक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। आज मैं ये जिम्मेदारी का काम आपको (मार्शल) दे कर रहा हूं। जो महिलाओं के साथ गड़बड़ करे उसे छोड़ना मत। बस में बैठी महिलाओं को लगना चाहिए कि मेरा भाई या बहन बस में बैठा है। इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने 15 मार्शलों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी कहा - सीएम साहब मेरे से बार-बार इस विषय पर चर्चा करते रहे। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने बहुत कदम उठाए हैं। मेरा सभी बस मार्शल से ये गुजारिश है कि हर महिला जो बस में सफर करे उसे आत्मविश्वास हो। बहुत बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर दिल्ली सरकार ने डाली है। इसे पूरी ईमानदारी से निभाएं इसके लिए महिलाओं को मुफ्त में टिकट मिलेंगे।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!