मायावती ने ट्वीट कर भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई दी
मायावती ने ट्वीट कर कहा - भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में सैटेलाइट (उपग्रह) मार गिराये जाने का सफल परीक्षण कर देश का सर ऊंचा करने के लिए उन्हें अनेकों बधाई | उन्होंने कहा -लेकिन इसकी आड़ में प्रधानमंत्रीम मोदी द्वारा चुनावी लाभ के लिए राजनीति करना अति-निन्दनीय है | मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग को इसका सख्त संज्ञान लेना चाहिए | प्रधानमंत्री के उद्बोधन का रेडियो, टेलीविजन और सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किए जाने के कुछ ही मिनट बाद बसपा सुप्रीमो का ट्वीट आया | मोदी ने कहा - मिशन शक्ति के तहत स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए सैट’ से तीन मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया | प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता वाला चौथा देश बन गया है | अब तक यह क्षमता केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी |








