Headline


कश्मीर में भी मेट्रो का सपना साकार होगा

Medhaj News 30 Aug 19 , 06:01:39 Ajab Gajab
Metro.jpg

आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में बदलाव की तैयारी बहुत तेजी से हो रही है | अब कश्मीर में भी मेट्रो का सपना साकार होगा और यह दिल्ली-मुम्बई जैसे महानगरों में शामिल होगा, जहां मेट्रो दौड़ेगी | प्रशासन श्रीनगर में मेट्रो पर काम कर रहा है | मेट्रो का डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो चुका है और वर्ष 2020 से श्रीनगर मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा | श्रीनगर मेट्रो कश्मीर की लाइफ लाइन के तौर पर काम करेगी | श्रीनगर में 25 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट होगा, जो 2 चरणों में बनेगा | कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 नाम से दो हिस्सों में श्रीनगर मेट्रो को बांटा गया है |

कॉरिडोर-1: (HMT जंक्शन टू इंदिरानगर- 12.5KM)

HMT Junction- Parimpora- Bus Stand- Qamarwari- Gazarzoo- Rathpora- Batmaloo- Secretariat- Lal Chowk- Munshi Bagh- Sonwar- Indiranagar. (12 Stations)

कॉरिडोर-2: (ओस्मानाबाद टू हजूरी बाग- 12.5 KM)

Osmanabad- Hazratbal Crossing- Soura- Skims- Nalbal Bridge- Mill Stop- Hawal Chowk- Jama Masjid- Khaniyar- Nowpora- Munshi Bagh- Hazoori Bagh (12 stations )





एक कॉरिडोर में 12 स्टेशन बनेंगे | यानि दोनों कॉरिडोर मिलाकर कुल 24 स्टेशनों के साथ मेट्रो प्रोजेक्ट बनकर तैयार होगा | इस मेट्रो प्रोजेक्ट में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा. मेट्रो मैन ई श्रीधरन को श्रीनगर मेट्रो प्रोजेक्ट का हेड बनाया गया है | श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर शाहिद चौधरी ने कहा कि हम भविष्य का श्रीनगर तैयार कर रहे हैं | आने वाले दिनों में श्रीनगर की आबादी बढ़ेगी, जिसके लिए अब मेट्रो का जरूरत है | हम 2024 तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन श्रीनगर में शुरू कर देंगे | इस मेट्रो प्रोजेक्ट में प्रति किलोमीटर 25 युवाओं को नौकरी मिलेगी | बहुत जल्द बिडिंग की प्रकिया शुरू होगी | श्रीनगर का यह मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा एलिवेटेड (Elevated) होगा | टोकन और स्मार्ट कार्ड का प्रयोग किया जाएगा | यहां 3 डिब्बों वाली मेट्रो सबसे पहले शुरू होगी | एक डिब्बे में लगभग 250 लोग एकसाथ यात्रा कर पाएंगे | यानी एक मेट्रो ट्रेन में 750 लोग एक साथ यात्रा कर सकते हैं | गर्मियों में श्रीनगर मेट्रो 17 घंटे चलेंगी तो सर्दियों में ये मेट्रो 14 घंटे चलेंगी | सभी स्टेशन के बाहर से मिनी फीडर बस भी चलेगी | लगभग 35 मिनी फीडर बस सेवा श्रीनगर में चलेंगी | श्रीनगर मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर भी खास ध्यान रहेगा | प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर CCTV, बैग स्कैनर, Bomb Detection Equipment, Wireless Sets, Sniffer Dogs उपलब्ध रहेंगे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया