Headline

प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने नवनियुक्तों को किया संबोधित

Medhaj News 23 Feb 19 , 06:01:39 Ajab Gajab
ashutosh.jpg

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में शुक्रवार को विवि के पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी ने नवनियुक्त 250 से अधिक शिक्षको से भेंटवार्ता की| इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में आप सभी के आगमन से शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सका है| सभी शिक्षक अच्छे संस्थानों से अध्ययन कर आये हैं| ऐसे में मेरा निवेदन है कि जब प्रदेश सरकार संस्थानों में विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवा रही है| ऐसे में नवनियुक्त शिक्षको की जिम्मेदारी है कि वह छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण कौशल विकास के लिए लगन पूर्वक उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करें| उन्होंने के कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः ईमानदारी से की गयी है यह आप सभी जानते हैं ऐसे में आप भी पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाह करें, जिससे प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा का भविष्य उज्जवल बन सके| इस अवसर पर समस्त शिक्षकों ने प्राविधिक शिक्षा मंत्री जी का सम्मान किया|


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते