Headline


सुबह से मुंबई और आसपास के इलाकों में जमकर बारिश....

Medhaj News 29 Jun 19 , 06:01:39 Ajab Gajab
rain_mumbai.jpeg

लंबे इंतजार के बाद मुंबई में बारिश ने आखिरकार अपनी उपस्थिति दर्ज करा ही दी | शुक्रवार की सुबह से मुंबई और आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुई | नतीजा निचले इलाकों में पानी जमा होने से कुछ लोगों को परेशानी हुई, हालांकि ज्यादातर लोगों ने राहत की सांस ली और पहली बारिश का मज़ा लिया | मुंबई में इस बार बारिश भले ही देर से आई, लेकिन पहले दिन ही कई निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया | खासकर मुम्बई के उपनगरीय इलाके अंधेरी, कुर्ला, माटुंगा ,ठाणे, वसई और नालासोपारा में सड़कें पानी में डूबी नजर आईं | बीएमसी के मुताबिक पिछले पांच घंटों के दौरान औसतन 43.23 मिलिमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई | पूर्वी उपनगरीय इलाकों में 64.14 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई, तो वहीं पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में 78.12 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई |





इस दौरान मुंबई का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया | स्काइमेट के मुताबिक मुंबई, थाने, रत्नागिरी और आसपास के इलाकों में अगले 24 से 36 घंटों के दौरान भारी से अधिक भारी बारिश होने की आशंका है | अधिकारियों ने बताया कि पिम्पलास गांव की रहने वाली 18 वर्षीय एक लड़की रूपाली भोई की उस समय मौत हो गई जब बृहस्पतिवार शाम को उस पर आकाशीय बिजली गिर गई | दूसरी घटना में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे शहर के मुंबई नाका इलाके में एक पान की दुकान के नजदीक 52 वर्षीय एक व्यक्ति पुवप्पा कलाल की करंट लगने से मौत हो गई | इस बीच, गहरे जल संकट का सामना कर रहे उत्तरी महाराष्ट्र के इस जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ रहा है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!