Headline



लोहरदगा कर्फ्यू में लोगों को दो घंटे की छूट मिली

Medhaj News 27 Jan 20 , 06:01:40 Ajab Gajab
lo1.jpg

CAA Support तिरंगा यात्रा के दौरान गुरुवार को पत्थबाजी की घटना के बाद लोहरदगा शहर में हिंसा और बवाल के बाद लगातार जारी कर्फ्यू में सोमवार को पांचवें दिन लोगों को कर्फ्यू में दो घंटे की छूट मिली। कर्फ़्यू में यह छूट दिन के 10.00 से 12.00 बजे तक के लिए दी गई है। इस दौरान एक जगह पर 4 से अधिक व्यक्ति की भीड़ नहीं लगाने का निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए प्रशासनिक तौर पर स्थिति की समीक्षा की गई। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से सोमवार को दो घंटों के लिए लोगों को कर्फ्यू में छूट दी गई है। जिससे की लोग अपने दैनिक उपयोग के जरूरत के सामान खरीद पाएं। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लोहरदगा में वर्तमान हालात आैर अब तक की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कर्फ़्यू में ढील दी है।





अधिकारी इस बात पर ज्यादा ध्यान देकर कर्फ्यू में ढील उस समय दी है, जब लोग अपने जरूरी के काम भी निपटा लें और विधि-व्यवस्था को नियंत्रित भी किया जा सके। सूत्रों की मानें तो कर्फ़्यू में ढील के लिए ज़िला स्तर पर वरीय अधिकारियों ने सभी पहलुओं पर समीक्षा करने के बाद कर्फ़्यू में ढील देने का निर्णय लिया। जिसके बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र से कर्फ्यू में ढील देने का प्रचार-प्रसार कराया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कर्फ्यू में छूट के बाद हालात का आकलन करने के बाद प्रशासन आगे कर्फ़्यू में छूट की अवधि बढ़ाने पर निर्णय लेगा। यह सब लोहरदगा में उपजे हालात के बाद वर्तमान स्थिति पर सबकुछ निर्भर करता है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद