Headline


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर कहा- केरल तकलीफ में है....

Medhaj News 30 Aug 19 , 06:01:39 Ajab Gajab
rahul69.jpg

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर केरल के लिए राहत पैकेज की मांग की और कहा- प्रिय श्री मोदी, आपकी गुरुवयूर यात्रा के बाद एक भीषण बाढ़ भी केरल पहुंची थी, जिससे मौतें हुईं, विनाश हुआ... उस समय यात्रा करते, तो अच्छा रहता... केरल तकलीफ में है और अब तक राहत पैकेज का इंतज़ार कर रहा है, जैसे अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों को दिए गए हैं... यह उचित नहीं है... उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पीएमओ इंडिया द्वारा किए गए ट्वीट पर जवाब दिया है | राहुल ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए ये लिखा | पीएमओ इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी का बयान आया था | जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था - व्यक्तिगत रूप से केरल भी मेरे लिए विशेष है... मुझे केरल की यात्रा के कई अवसर मिले हैं... जब लोगो ने मुझे बड़ी ज़िम्मेदारी देकर एक बार फिर आशीर्वाद दिया, मैं सबसे पहले गुरुवयूर श्रीकृष्ण मंदिर में गया... इसी ट्वीट के जवाब में राहुल गांधी ने यह ट्वीट किया |




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया