नरेंद्र मोदी सरकार के लिए कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए
नरेंद्र मोदी सरकार के लिए कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं | PMO से मिली पक्की जानकारी के मुताबिक़ कैबिनेट में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, सुरेश अंगाड़ी, राव इन्द्रजीत, प्रकाश सिंह बादल, हरसिमरत कौर, कैलाश चौधरी, सदानंद गौड़ा, किरण रिजिजू, सुरेश प्रभु, बाबुल सुप्रियो, अर्जुन राम मेघवाल, मुख़्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, निर्मला सीतारमन, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और संजीव बालियान मंत्रिपद की शपथ लेंगे | PMO से इन्हें गया फोन: नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल , कृष्ण पाल गुर्जर, आरसीपी सिंह, मनसुख वसावा, देबाश्री चौधरी | ये बिजनेसमैन होंगे शामिल: मुकेश अंबानी, रतन टाटा, एन चंद्रा, उदय कोटक, आनंद महिंद्रा, सज्जन जिंदल, दीपक पारेख, अनिल अग्रवाल, अजय पिरामल | आज (गुरुवार) को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं | 2014 की तरह ही इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह मेगा इवेंट होने वाला है | कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 8000 मेहमानों को न्योता भेजा गया है | बाहरी मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल होंगे |




