पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीत लहर जारी
ठंड का कहर अब पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में लेना शुरु कर चुका है | राजधानी दिल्ली, राजस्थान और पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीत लहर जारी है | उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों में कड़ाके की ठंड देखते हुए एहतियातन सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया है | मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के लोहावट सहित समूचा मारवाड़ शीत लहर की चपेट में है | तेज व कड़ाके की ठण्ड के चलते पारा जमाव बिंदु के नजदीक पहुँच चुका है |

वहीं दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड जारी है | राजधानी समेत पूरे एनसीआर में पारा 4 डिग्री तक गिर चुका है | पूरे उत्तर प्रदेश में शीत लहर और ठंड पिछलो दो दिनों में बढ़ी है | राज्य के विभिन्न जिलों में एहतियातन सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अगले दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है |

प्राप्त सूचना के अनुसार लखनऊ, गाजियाबाद, झांसी, महराजगंज, संभल, अयोध्या, मुरादाबाद, हमीरपुर, लखीमपुरखीरी, गोरखपुर, वाराणसी और अमेठी के स्थानीय स्कूलों को शनिवार तक बंद रखने को कहा गया है | मौसम विभाग का शीत लहर का पूर्वानुमान कहा है | राज्य में बह रही उत्तर-पूर्व हवाओं की वजह से तापमान में कमी आने का अंदेशा है |









