Headline


पाकिस्तान में सिख लड़की के अपहरण के बाद उसका धर्म परिवर्तन

Medhaj News 30 Aug 19 , 06:01:39 Ajab Gajab
girls.png

पाकिस्‍तान में सिख लड़की के अपहरण के बाद उसका धर्म परिवर्तन कर जबरन मुस्लिम बनाए जाने के मामले में पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की है | कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने उनसे इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने को कहा है | कैप्‍टन अमरिंदर ने सिख लड़की का अपहरण कर उसे मुस्लिम बनाए जाने को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है | मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मामले को पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री के सामने सख्‍ती से उठाने की अपील की है | वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक के साथ ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं | ये घटना भी उसी का हिस्‍सा है |





पाकिस्तान की कुछ जिम्मेदारी बनती है | पाकिस्तान दुसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने घर को देखे, जिसमें आग लगी है | पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण की खबरों के बाद अब सिख लड़की को जबरन इस्लाम कबूल करवाने का मामला सामने आया है | ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने सिख युवती को बंदूक की नोंक पर अगवा करके उससे इस्लाम कबूल करवाया और इसका पूरा वीडियो भी बनाया | सामने आए वीडियो में एक मौलवी जागीर कौर को आएशा कहकर बुला रहा है हालांकि वह उसके पिता का नाम सही बता रहा है | इसके बाद मौलवी को यह कहते हुए भी सुना गया है कि आप अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर रही हैं और इस युवक से शादी कर रही हैं | इस पूरे वीडियो में लड़की सहमी हुई दिख रही है | उसके साथ बैठा युवक इस लड़की के साथ शादी करने के लिए सहमति व्यक्त करता दिखता है | एफआईआर के मुताबिक 6 लोगों ने ग्रंथी की बेटी जागीर कौर को बंदूक की नोंक पर 27-28 अगस्त की रात को अगवा किया था | लेकिन अभी तक इसे ढूंढने के लिए पुलिस ने कुछ भी नहीं किया है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया