BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव ने जननायक जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली
सेवा से बर्खास्त किए गए बीएसएफ (BSF) जवान तेज बहादुर यादव (Tej Bahadur Yadav) ने रविवार को जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) में आस्था जताते हुए जेजेपी ज्वॉइन कर ली | तेज बहादुर को जेजेपी (JJP) के संस्थापक दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने पार्टी में शामिल किया | कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के खिलाफ तेज बहादुर चुनाव लड़ेंगे |
एक वीडियो जारी करते हुए तेज बहादुर ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) इस बार चुनाव में 75 पार का नारा दे रही है लेकिन आप 75 के आगे माइनस लगा लीजिए | तेज बहादुर ने ऐलान किया था कि वो इस बार हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ करनाल (karnal) से चुनाव लड़ेंगे | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर निशाना साधते हुए तेज बहादुर यादव ने कहा था कि एक कट्टर सहायक राष्ट्रवाद की बात करते हैं वो एक भी ऐसी चीज़ बता दें, जो उन्होंने देश हित में की हो |





