लखनऊ के श्री समीर त्रिपाठी को ऊर्जा के क्षेत्र में मिली डॉक्टरेट कि मानद उपाधि
दिनांक 23 फरवरी, थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित वर्ल्ड सम्मिट 2019 एवं डॉक्टरेट मानद उपाधि पुरस्कार समारोह में ''नेशनल वर्चुअल यूनिवर्सिटी फॉर पीस एण्ड एजुकेशन'' यूनिवर्सिटी द्वारा श्री समीर त्रिपाठी को अतिरिक्त ऊर्जा एवं वितरण ऊर्जा के क्षेत्र में विगत 25 वर्षों से समर्पित रहने तथा सफलता प्राप्त करने तथा वर्ष 2008 से वर्ष 2018 तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरुष्कृत किये जाने के आधार पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से पुरुष्कृत किया गया। श्री समीर त्रिपाठी ऊर्जा के क्षेत्र में सलाहकार के रूप में कार्य कर रही संस्था मेधज टेक्नो कॉन्सेप्ट प्रा.लि. के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं जिसका मुख्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश है, यह संस्था वर्ष 2008 से अपने 3500 कुशल इंजीनियर्स के साथ देश के 28 प्रान्तों में ऊर्जा सलाहकार के रूप में अपनी सहभागिता कर रही है तथा प्रधानमंत्री जी की अति महत्त्वाकांक्षी सौभाग्य योजना में तो देश भर में अन्य कंपनियों के मुकाबले भागीदारी सर्वोच्च है तथा उत्तर प्रदेश की तो एकमात्र संस्था है जो देश और विदेश में ऊर्जा सलाहकार के रूप में ख्याति प्राप्त कर रही है।
श्री समीर त्रिपाठी के इस योगदान को देखते हुए उन्हें मानद उपाधि से पुरुष्कृत किये जाने पर ऊर्जा मंत्री भारत सरकार श्री आर.के. सिंह ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर श्री समीर त्रिपाठी को बधाई दी है। श्री समीर त्रिपाठी से इस उपलब्धि पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मानद उपाधि सर्वप्रथम मेरी पूज्य माँ श्रीमती रेखा त्रिपाठी एवं कंपनी में कार्य कर रहे सभी 3500 साथीगण तथा मेरे प्रदेश एवं देश को समर्पित है, अत्यंत भावुकता में यह भी विश्वास दिलाया की उनका एवं उनकी संस्था का सदैव सार्थक प्रयास देश और प्रदेश के विकास के लिए जारी रहेगा और जो भी सम्भव होगा उनकी प्रतिबद्धता सुनिश्चित रहेगी।
Congratulations to Shri Samir Tripathi on being conferred the Honorary Doctorate in Alternative Energy & Power Distribution by National Virtual University for Peace & Education and for the commendable contribution in the sector of Power and Infrastructure @samirs45678 https://t.co/kwALJ3CGEM
— R. K. Singh (@RajKSinghIndia) 23 February 2019







