Headline

पहले वन-डे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 66 रन से हराया

Medhajnews 23 Feb 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

मुंबई। भारत की सलामी बल्लेबाज जेम्स रॉड्रिग्ज (48) और कप्तान मिताली राज (44) की शानदार पारी व एकता बिष्ट (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को पहले वन-डे में शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया।



इस जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा वन-डे 25 फरवरी को मुंबई में ही खेला जाएगा। एकता विष्ट को इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 136 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत ने 49.4 ओवरों में 202 रन बनाए। टीम की तरफ से मिताली और रॉड्रिग्ज के अलावा झूलन गोस्वामी और तानिया भाटिया ने क्रमशः 30 और 25 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से जार्जिया एल्विस, शीवर और सोफी एकलेस्टोन ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए।





भारत के 202 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत निराशाजनक रही। 111 रन के स्कोर पर मेहमान टीम इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे। इंग्लैंड की तरफ से नैट शिवर (44) और कप्तान हीथर नाइट ने 39 रन बनाए। भारत की तरफ एकता के अलावा दीप्ति शर्मा और शिखा पांडे ने 2-2 विकेट लिए। भारतीय महिला टीम की पहले वनडे में इंग्लैंड पर 66 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली बायें हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने वनडे करियर में पहली बार एक ओवर में तीन विकेट लिए। हालांकि टी-20 क्रिकेट में वह हैट्रिक बना चुकी है। इस 33 वर्षीय स्पिनर ने 25 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नए कोच डब्ल्यू वी रमन को भी दिया।




    Comments

    • Medhaj News
      Updated - 2019-02-23 13:59:37
      Commented by :Gunjan

      Congratulations to team!


    • Load More

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते