Headline



केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच देने पर पूर्व क्रिकेटर ने खड़े किए सवाल

Medhaj News 27 Jan 20 , 06:01:40 Ajab Gajab

ईडन पार्क में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी टीम इंडिया ने मेजबान न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में मात दी | टीम की जीत के हीरो केएल राहुल (KL Rahul) चुने गए, जिन्होंने नाबाद 57 रनों की पारी खेली | हालांकि केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच देने पर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा और वीरेंद्र सहवाग ने सवाल खड़े कर डाले | इन दोनों दिग्गजों के मुताबिक भारत की जीत की स्क्रिप्ट गेंदबाजों ने लिखी थी ऐसे में किसी गेंदबाज को मैच का हीरो चुना जाना चाहिए था | अजय जडेजा (Ajay Jadeja) ने क्रिकबज के शो में कहा कि मैन ऑफ द मैच के हकदार रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) थे |





उन्होंने कहा- जब विरोधी टीम 132 रन ही बना पाए तो गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए | मैच तो उन्होंने ही जिताया | केएल राहुल नॉट आउट आए हैं इसीलिए शायद केएल राहुल के हक में फैसला किया है | वीरेंद्र सहवाग ने भी अजय जडेजा के विचार से सहमति जताई | उन्होंने कहा - मैं इससे सहमत हूं कि गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए था | किसी टीम को 130 या 140 पर रोका जाए तो गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है |





बता दें ऑकलैंड टी20 में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये | न्यूजीलैंड के छोटे मैदान पर जडेजा का इकॉनमी रेट सिर्फ 4.50 रहा | जडेजा ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रान्डहोम के बेश्कीमती विकेट झटके | यही वजह है कि न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी | वैसे सिर्फ जडेजा ही नहीं जसप्रीत बुमराह ने भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया | बुमराह ने 4 ओवर में महज 21 रन खर्च किए और एक विकेट अपने नाम किया |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद