Headline

श्रीलंका बनी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम

Medhajnews 23 Feb 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

पोर्ट एलिजाबेथ। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मैच बहुत ही रोमांचक स्थिति में खेला गया और अंत में श्रीलंका ने बाजी मार ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शनिवार को इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से हराया। इसी के साथ ही श्रीलंका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। बेहद बुरे दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद किसी को नहीं थी। कुशल मेंडिस (84 नाबाद) और ओशाडा फर्नाडो (75 नाबाद) के बीच तीसरे विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने यह कमाल कर दिखाया।



श्रीलंका ने शनिवार को यहां तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 197 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 45.2 ओवर में हासिल करते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। मेंडिस को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी मेहमान टीम ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक पारी खेलने वाले कुशल पेरेरा मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।



अपने दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 60 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए श्रीलंका ने बेहतरीन शुरुआत की। मेंडिस और फर्नाडो ने आसानी से मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों का सामना किया और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। मेंडिस ने 110 रनों की अपनी पारी में 13 चौके लगाए जबकि फर्नाडो ने 106 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े। कगिसो रबाड़ा और डुआन आलिवर ने एक-एक विकेट लिया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते