Headline


क्या भारत पाकिस्तान में खेलेगा एशिया कप? पाकिस्तान कर रहा है मेज़बानी

Medhaj News 30 Sep 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने रविवार को साक्षात्कार में कहा कि उनकी अगुआई और वसीम अकरम तथा मिसबाह उल हक की मौजूदगी वाली क्रिकेट समिति ने आर्थर, कप्तान सरफराज अहमद और पूर्व मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक से विश्व कप के बाद जांच के दौरान कई कड़े सवाल पूछे. खान ने कहा, ‘हमने सबसे पहले स्वयं से पूछा कि क्या हम टेस्ट में सातवें नंबर और वनडे में छह नंबर की टीम बनकर खुश हैं। क्या हम खुश हैं कि लंबे समय में हमारे प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। खान ने कहा कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि उसने लाल गेंद के अपने घरेलू क्रिकेट ढांचे में आमूलचूल बदलाव किया है।





पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB ) ने अगले साल सितंबर में होने वाले एशिया कप (Asia Cup) में प्रतिनिधित्व के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पुष्टि करने की समय सीमा जूनन 2020 तक रखी है पीसीबी (PCB) के सीईओ वसीम खान (Wasim Khan) ने साक्षात्कार में कहा, हमें देखना होगा कि क्या भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान आने को सहमत होता है या नहीं। अगले साल सितंबर के लिए अभी काफी समय है लेकिन जून तक हमें पता होना चाहिए कि यह टूर्नामेंट कहां होगा और भारत के हिस्सा नहीं लेने के कारण इसकी मेजबानी यहां हो पाती है या नहीं।



टूर्नामेंट को स्थानांतरित करने का अंतिम फैसला हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council) का विशेषाधिकार है। खान ने कहा, लेकिन यह फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद और आईसीसी को करना है। हमें एशिया कप में भारत की मेजबानी के लिए तैयार हैं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl