Headline


युवराज सिंह ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसको देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया

Medhaj News 28 Jul 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह ग्लोबल कनाडा टी-20 लीग में धूम मचा रहे हैं | इस टी-20 लीग का तीसरा मुकाबला टोरंटो नेशनल्स और एडमंटन रॉयल्स के बीच खेला गया | इस मैच में टोरंटो नेशनल्स के लिए खेलते हुए युवराज सिंह ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया | अपनी पारी के दौरान युवराज सिंह ने एडमंटन रॉयल्स के लिए खेल रहे पाकिस्तानी स्पिनर शादाब खान की गेंद पर एक ऐसा छक्का लगाया जिसको देखकर दर्शकों के साथ-साथ खुद गेंदबाज भी हैरान रह गया | युवराज सिंह ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए एडमंटन रॉयल्स के खिलाफ 21 गेंदों में 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली | अपनी 35 रनों की पारी में युवराज सिंह ने तीन चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए | युवराज सिंह ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर शादाब खान को एक फ्लैट छक्का जड़ा | युवी का यह शॉट देख उनके प्रशंसकों के जहन में पुराने युवराज सिंह की यादें ताजा हो उठीं | युवराज सिंह की टोरंटो नेशनल्स टीम के सामने मैच जीतने के लिए 192 रनों का लक्ष्य था और उन्होंने यह मैच 17.5 ओवर में दो विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया | मनप्रीत सिंह गोनी ने 33, युवराज सिंह ने 35 और हेनरिक क्लासेन ने 45 रन बनाए |



Comments

Leave a comment



Similar Post You May Like

Trends

Special Story

  • क्या-क्या चाहे ये मन?

  • एक बार फिर से ......!!

  • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

  • Hey World!!.....She is Girl

  • ओवुमनिया