Kumbh 2019

सजा की उम्र घटाने वाला बिल क्या पास हो जायेगा

Medhaj News 24 Jan 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

फिलीपींस के सांसदों ने अपराध में लिप्त 12 साल तक के बच्चों को जेल भेजने वाले विवादित बिल का समर्थन किया है। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते को ड्रग्स और अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए जाना जाता है। सजा की उम्र घटाने के लिए लाए गए इस बिल को दुतर्ते के अपराध के खिलाफ एक और सख्त कदम के तौर देखा जा रहा है। यह बिल संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में बुधवार को पारित हो गया। अगर यह बिल संसद के ऊपरी सदन सीनेट में पास होता है, तो फिलीपींस अफगानिस्तान जैसे उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां अपराध के लिए 12 साल तक के बच्चों को जेल में डाल दिया जाता है। मंगलवार को राष्ट्रपति ने कहा था कि ड्रग्स के धंधे में शामिल लोग मौजूदा कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे ड्रग्स की डिलवरी और पैसों की वसूली के लिए कम उम्र के बच्चों का इस्तेमाल करते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए कानून में बदलाव जरूरी है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"