वोटर आईडी कार्ड नही हैं? तो इन दस्तावेजों से भी डाल सकते हैं वोट!

मेधज न्यूज  |  India  |  29 Dec 16,13:22:55  |  

5 राज्यों (उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, पंजाब और गोवा) में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान 4 जनवरी को होने वाला है। इसी बीच खबर आ रही है कि अब इस चुनावों में मतदाता वोटर आईडी के अलावा 12 अन्य दस्तावेजों के आधार पर वोट डाल सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- 4 जनवरी को चुनाव तारीखों का ऐलान संभव!

चुनाव आयोग ने पहचान के लिए वोटर आईडी के साथ पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सार्वजनिक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस की फोटोयुक्त पासबुक, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रामाणिक फोटो मतदाता पहचान पर्ची तथा सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब मतदान के दिन मतदाताओं को अपनी पहचान दिखाने के लिए यह मान्य 12 दस्तावेज में से एक कोई भी दस्तावेज दिखा सकते हैं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।