Headline



अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को चुनौती दी

Medhaj News 18 Nov 19 , 06:01:39 India

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को चुनौती दी है कि रामविलास पासवान उनके साथ आएं और मीडिया के सामने दिल्ली से करीब 2 हज़ार सैंपल उठाएंगे | केजरीवाल ने कहा 'आज मैं पूरे मीडिया के जरिए कहना चाहता हूं कि आने वाले कुछ दिनों में हम सारे मीडिया की मौजूदगी में दिल्ली के हर म्युनिसिपल वार्ड से 5-5 सैंपल उठाएंगे | मैं रामविलास पासवान को भी न्योता देता हूं कि आप भी आइए | आप तो बताते नहीं कि आपने सैंपल कहां से उठाएं हैं लेकिन हम बताएंगे कि हमने सैंपल कहां से उठाए | तो हर वार्ड से 5 सैंपल हम उठाएंगे जांच कराएंगे और फिर आपको बताएंगे | केजरीवाल ने पासवान पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया | केजरीवाल ने कहा कि हम रामविलास पासवान से पूछ रहे हैं कि उन्होंने जो 11 सैंपल उठाकर जांच कराई है वह 11 सैंपल कहां से लिए गए हैं उनके पते क्या हैं | लेकिन वह नहीं बता रहे हैं | आखिर क्यों नहीं बता रहे?





केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली का पानी साफ-सुथरा है | केजरीवाल ने कहा - दिल्ली जल बोर्ड रोजाना दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 500 सैंपल उठाता है | जनवरी से 24 सितंबर के बीच दिल्ली जल बोर्ड ने 1,55,302 सैंपल उठाये जिसमें से 2222 सैंपल फ़ेल हुए | यानी 1.43% फेल हुए और 98.57% पास हुए | अक्टूबर के डेटा के मुताबिक अक्टूबर में 16502 सैंपल उठाए, जिसमें से केवल 658 सैंपल फ़ेल हुए 15,844 सैंपल पास हुए | यानी 96 फ़ीसदी सैंपल पास हुए चार पर्सेंट सैंपल फेल हुए | इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर दिल्ली वालों को जहरीला पानी पिलाने का आरोप लगाया और केजरीवाल को चुनौती भी दी | मनोज तिवारी बोले मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि अगर यह रिपोर्ट (BIS की पानी पर रिपोर्ट) गलत है तो मेरे साथ दिल्ली की गलियों में चलो एसी में बैठ कर बातें मत बनाओ | अरविंद केजरीवाल अगर आप में सही में दम है और अगर आप पानी सही दे रहे हैं तो आप दिल्ली की गलियों में मेरे साथ चलिए | जनता तय कर देगी की वास्तविकता क्या है?


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित