बिपिन रावत बनें नए सेना प्रमुख, धनोवा बनें वायुसेना प्रमुख!
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग के रिटायर होते ही नए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज अपना पद ग्रहण कर लिया है। वहीं एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा ने वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया है।
इसे भी पढ़ें- बैजल बने दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल, शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल भी हुए शामिल
गौरतलब है कि जनरल बिपिन रावत ने देश के 27वें सेना प्रमुख का पद संभाला। वहीं जनरल दलबीर सिंह ने उन्हें सेना प्रमुख की कमान सौंप दी। इसके साथ ही आज के दिन ही जनरल दलबीर सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। दलबीर सिंह ने गार्ड ऑफ ऑनर के बाद गोरखा रेजिमेंट के जवानों के साथ फोटो खिंचाई और गोर्खाली में युद्ध घोष दोहराया।
जनरल दलबीर सिंह को साऊथ ब्लॉक में आखिरी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
रिटायर होने के मौके पर क्या बोले दलबीर सिंह-
इस मौके पर जनरल दलबीर सिंह ने मीडिया से भी बात करते हुए कहा,“आज मैं 43 साल की सेवा के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना के प्रमुख के पद से रिटायर हो रहा हूं। मैं ढाई साल तक इस पर पर रहा। मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम हर खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।”
इसे भी पढ़ें- अखिलेश व रामगोपाल की पार्टी वापसी, निष्कासन वापस लिया गया
दूसरी तरफ एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने वायुसेना की कमान नए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा को सौंप दी। इस मौके पर पहले एयर चीफ मार्शल अरूप राहा को वायुसेना मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। व उसके बाद खुली जिप्सी में उन्हें आखिरी विदाई दी गई। नए वायु सेना प्रमुख बनने पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा को वायुसेना मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
