भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ
Medhaj news 16 Dec 18 , 06:01:38 India
आखिरकार सस्पेंस खत्म हुआ और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में बघेल के नाम पर मुहर लगी है। सोमवार को बघेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चार प्रमुख नेताओं- भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत के नाम पर मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने बघेल के नाम पर मुहर लगाई।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी का भेजा गया लिफाफा खोला और भूपेश बघेल का ऐलान किया। इस दौरान वहां मंच पर पीएल पुनिया, टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत भी मौजूद थे। इसके साथ बैठक में सभी विधायक थे। मुख्यमंत्री का सुरक्षा दस्ता छत्तीसगढ़ पीसीसी दफ्तर पहुंच गया है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...

