BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के लिए नामित किया गया
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) की संसदीय समिति के लिए नामित किया गया है | इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) कर रहे हैं | प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को करारी मात दी थी | बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर गैरकानूनी गतिविधियों (Unlawful Activities Prevention Act) के लिए में अंडर ट्रायल हैं |
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में मौजूदा सांसद को अप्रैल 2017 में खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मंजूर की थी | प्रज्ञा सिंह ठाकुर हमेशा से ही विवादों में घिरी रही हैं | भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी नेताओं के निधन पर अजीबोगरीब बयान दिया था | उन्होंने आशंका जताई है कि विपक्ष बीजेपी नेताओं पर 'मारक शक्ति' का उपयोग कर रहा है | बता दें कि पिछले कुछ दिनों में बीमारी के कारण बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का असामयिक निधन हो गया है | इतना ही नहीं शपथ पूरी करने के बाद उन्होंने भारत माता की जय बोला था | बता दें कि प्रज्ञा सिंह ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद संस्कृत में शपथ ली थी | लोकसभा चुनाव से पहले गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भी देशभक्त बताया था | साध्वी के इस बयान पर पीएम मोदी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि वो उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे | साध्वी का मामला अनुशासन समिति को भी भेजा गया था, जिस पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है |













