Headline



श्रीलंका में वोटरों को लेकर जा रही 2 बसों पर फायरिंग का मामला

Medhaj News 16 Nov 19 , 06:01:39 India

मन्नार में वोटरों को लेकर जा रही 2 बसों पर फायरिंग का मामला सामने आया है | एएनआई ने श्रीलंका की मीडिया के हवाले से जानकारी दी है कि मन्नार में वोटरों को लेकर जा रहीं दो बसों पर अज्ञात समूह ने फायरिंग की है और पत्थर फेंके हैं | हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है | यह जानकारी श्रीलंका की मीडिया ने स्थानीय पुलिस के हवाले से दी है | बता दें कि श्रीलंका में आज यानी शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग है | वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चलेगी | एएनआई के मुताबिक 12 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और 68 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है | चुनाव के नतीजे रविवार को आ सकते हैं | इस बार खास बात ये है कि वर्तमान राष्ट्रपति और पीएम चुनाव में हिस्सा नहीं ले रहे हैं | करीब 16 मिलियन नागरिक इस चुनाव प्रक्रिया में अपने नेता का चुनाव करेंगे |




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित