निरीक्षण करने निकले कैंसर से लड़ रहे गोवा के सीएम पर्रिकर

Medhaj news 17 Dec 18 , 06:01:38 India
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर इन दिनों बीमार चल रहे हैं. कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे पर्रिकर बीमारी की वजह से बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं, लेकिन बीमारी के बावजूद वह अपने काम से पीछे नहीं हट रहे हैं. रविवार को सीएम मनोहर पर्रिकर गोवा में बन रहे जुआरी ब्रिज और तीसरे मांडवी ब्रिज का जायजा लेने पहुंचे. समाचार एजेंसी एएनआई ने उनकी तस्वीरें जारी की है. एक तस्वीर में सीएम मनोहर पर्रिकर राज्य के पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ काम के बारे में बात करते दिख रहे हैं. तस्वीर में मनोहर पर्रिकर के नाक से दवा की एक पाइप निकली दिख रही है. इलाज के दौरान भी वे काफी सक्रिय दिख रहे हैं. बीमारी की वजह से उनका शरीर काफी कमजोर दिख रहा है. हालांकि उनकी गतिशीलता में कोई कमी नहीं दिख रही है. एक दूसरी तस्वीर में वह ब्रिज के ऊपर से नीचे की ट्रैफिक का जायजा ले रहे हैं. सीएम ने लिखा था कि इस कैंपस के बन जाने से गोवा में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा था कि इस इंस्टीट्यूट की 40 फीसदी सीटें गोवा के छात्राओं-छात्रों के लिए उपलब्ध होंगी. मनोहर पर्रिकर की ये तस्वीरें मीडिया पर सामने आने के बाद लोग उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं. बता दें कि सीएम मनोहर पर्रिकर ट्विटर पर लगातार सक्रिय दिख रहे हैं.

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"