Headline



बिहार के नवादा में आसमान से बरसी मौत

Medhaj News 19 Jul 19 , 06:01:39 India

बिहार के नवादा में आसमान से मौत बरसी। जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के धानपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से आठ बच्चों की मौत हो गयी | वहीं, कई बच्चे झुलस गये | घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | सभी बच्‍चे आधी-बारिश के दौरान पीपल के एक पेड़ के नीचे जमा हो गए थे। इसी बीच पेड़ पर बिजली गिर गई। बताया जाता है कि दोपहर में काफी गरमी थी। अचानक मौसम बदला और आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी।





आंधी-बारिश के दौरान वहां खेल रहे बच्‍चे पीपल के पेड़ के नीचे जमा हो गये। तभी आसमान से बिजली गिरी और हादसा हो गया। इसके साथ ही गांव में कोहराम मच गया है। घायल बच्‍चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (बौरी) में भर्ती कराया गया है। कई बच्चे बिजली की चपेट में आने से झुलस गये | घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया | वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित