अजय देवगन ने शुरू की RRR की शूटिंग, राजमौली कर रहे है निर्देशन
अजय देवगव ने अपनी 101वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को अजय देवगन ने एस एस राजामौली की मैग्नम ओपस "आरआरआर" की शूटिंग शुरू की। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। अजय देवगन ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि वो राजामौली के साथ काम करके खासा खुश हैं।
My association with @SSRajamouli Sir dates back to 2012. We’ve collaborated in many interesting ways since. Working with him in #RRR is an honour & pleasure. https://t.co/G88HeNAVLG
उन्होंने लिखा, एसएस राजामौली सर से मैं साल 2012 से जुड़ा हूं। हम तब से अब तक कई अलग-अलग मायनों में साथ आए हैं। लेकिन अब उनके साथ फिल्म RRR में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बता दें कि अजय देवगन का अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ हैदराबाद में 25 दिनों के शेड्यूल है. 'बाहुबली' के बाद फ़िल्म 'आरआरआर' एसएस राजामौली का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है। फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में है।
इसके अलावा फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे। 'आरआरआर' को इसी साल में दुनियाभर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। इसके अलावा अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'तानाजी' की बॉक्स ऑफिस सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। 'तानाजी' अजय देवगन की 100वीं फिल्म थी जो जल्द ही 200 करोड़ की कमाई के आंकड़े को छूने वाली है।


