पुलवामा हमले पर कपिल शर्मा ने कहा कि हम सब चीजों में सरकार के साथ
Medhaj News 18 Feb 19 , 06:01:39 India
कपिल शर्मा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आर्ट ऑफ लिविंग की ड्रग फ्री इंडिया की चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आए थे | जहाँ उन्होंने कहा कि अभी नवजोत सिंह सिद्धू कि कुछ और कमिटमेंट है इसीलिए हमारे साथ अर्चना पूरन सिंह शूट कर रही हैं | मौजूदा वक्त में नवजोत सिंह सिद्धू हमारे साथ नहीं है | उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना यह है कि किसी को बैन करना नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर करना इन बातों का ईलाज नहीं है,
एक स्थाई समाधान हमें मिलकर देखना होगा | पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किए जाने पर कपिल शर्मा ने कहा कि हम सब चीजों में सरकार के साथ हैं लेकिन फिर भी एक स्थाई समाधान की जरूरत है | पुलवामा में जिन लोगों ने कायराना तरीके से हमारे जवानों को शहीद किया है उनको ढूंढ-ढूंढ कर मारना चाहिए जिसमें पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है |



