Headline

Kumbh 2019

सलमान खान ने अपनी फिल्म भारत का मोशन पोस्टर रिलीज किया

Medhaj News 20 Apr 19 , 06:01:39 India

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म भारत शुरुआत से चर्चा में है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी, इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। पिछले कई दिनों से फिल्म के नए पोस्टर सामने आ रहे थे जिसमें सलमान खान के अलग लुक देखने को मिले। आज फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें साल 1964 से 2010 की कहानी दिखाई गई है। इससे पहले सलमान खान अपनी फिल्म के पांच पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। हर पोस्टर में सलमान का एक अलग लुक देखने को मिला। किसी में वो बहुत जवान तो किसी में बूढ़े नजर आए तो वहीं किसी में वो नौसेना के जवान के रूप में भी नजर आए। फिल्म के पहले पोस्टर में सलमान खान का साल 2010 का लुक है जिसमें वो काफी उम्रदराज नजर आ रहे हैं वहीं दूसरा पोस्टर सलमान के साल 1964 के लुक को दिखा रहा है। तीसरे पोस्टर में सलमान के साथ फिल्म की एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी नजर आईं और चौथे पोस्टर में सलमान नौसेना के अधिकारी के रूप में नजर आए। वहीं पांचवे पोस्टर में सलमान का 1990 का लुक है।





फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ, वरुण धवन, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म Ode to My Father का हिंदी रीमेक है। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही