Headline

Kumbh 2019

ये वो अभिनेता है जिन्हें लोग हनुमान भगवान के रूप में देखकर उनके फैन हो गए

Medhaj News 19 Apr 19 , 06:01:39 India

आज देश भर में हनुमान जयंती मनाई जा रही है | मंदिरों में भारी-भीड़ देखने को मिल रही है और लोग सुबह से ही पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं | ऐसे मौके पर हम आपको मिलाने जा रहे हैं टीवी के उन अभिनेताओं से जिन्हें लोग हनुमान भगवान के रूप में देखकर उनके फैन हो गए | बताया यहां तक जाता है कि टीवी पर बजरंबली की लीला देखकर लोग इन एक्टर्स की ही पूजा करने लगते थे | बजरंगबली का किरदार निभाना आसान काम नहीं है | तो चलिए इसी बात आगे आपको बताते हैं टीवी के सुपरहिट 'हनुमान' यानी उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने 'बजरंगबली' का किरदार निभाया और लोगों के दिल जीत लिए | इशांत भानुशाली ने टीवी धारावाहिक 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में बाल हनुमान का किरदार निभाया था | इस टीवी सीरियल में उन्हें लोगों ने इतना पसंद किया वो सुपरस्टार बन गए | वहीं इसके बाद इशांत टीवी शो 'पेशवा बाजीराव' में भी नजर आए | इशांत ने बताया कि वो इस शो के बाद खुद भी बजरंगबली के भक्त हो गए |





अभिनेता निर्भय वाधवा टीवी के जाने-माने शो 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में हनुमान की भूमिका में नजर आए थे | वो टीवी के बेहद फिट और शानदार बॉडी वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं | ऐसे में उन्हें महा शक्तिशाली भगवान हनुमान के रूप में स्वीकारना ऑडिएंस के लिए मुश्किल नहीं था | इन दिनों में वो टीवी सीरियल 'नजर' में दिखाई दे रहे हैं | अभिनेता दानिश अख्तर भी स्टार प्लस के धारावाहिक 'सिया के राम' में हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं | वो इस सीरियल के बाद काफी मशहूर हो गए थे | 'सिया के राम' से शोहरत हालिस करने के बाद दानिश अख्तर कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं | अभिनेता विक्रम शर्मा साल 2008 में धारावाहिक 'रामायण' में भगवान हनुमान का रोल निभाते नजर आए थे | इस रोल को उन्होंने इतने शानदार तरीके से निभाया कि उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया | इसके बाद वो 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में सुग्रीव का किरदार निभाते दिखाई दिए | दारा सिंह को अगर टीवी के सबसे मशहूर 'हनुमान जी' कहें तो गलत नहीं होगा | 1986 में नेशनल TV पर जब पहली बार 'रामायण' आया था तो ये टीवी शो रातों-रात जबरदस्त हिट हो गया था | 'रामायण' में दारा सिंह ने अपने भारी-भरकम शरीर, दमदार आवाज और शानदार अभिनय के साथ हनुमान का किरदार बखूबी निभाया था | इस शो के बाद ऐसी बातें सुनने में आती थी की लोगों ने दारा सिंह को हनुमान मान कर पूजा भी की था | अभिनेता और प्रोड्यूसर संजय खान खुद को सबसे बड़ा हनुमान भक्त बताते हैं | संजय खान 'जय हनुमान' नाम से एक टीवी सीरीज लाए थे | इस सीरियल में अभिनेता राज प्रेमी ने हनुमान का किरदार निभाया था | इस सीरियल में राज प्रेमी को काफी पसंद किया गया था | उन दिनों ये धारावाहिक टीआरपी की लिस्ट में सबसे ऊपर होता था | संजय खान बताते है कि वो एक भयावह हादसे के बाद से भगवान हनुमान के भक्त बन गए थे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा