Kumbh 2019

जेट एयरवेज के पायलट सुधीर गौर ने एयरलाइन के मैनेजमेंट पर आरोप लगाया

Medhaj News 20 Apr 19 , 06:01:39 India

जेट एयरवेज के 26 साल पुराने पायलट सुधीर गौर ने एयरलाइन के मैनेजमेंट पर आरोप लगाया है कि उसने 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अंधेरे में रखा। स्टाफ को समय-समय पर उन घटनाओं के बारे में नहीं बताया गया जिनकी वजह से एयरलाइन का संचालन अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा। गौर का कहना है कि हमें इसका जवाब चाहिए कि 26 साल पहले जिस एयरलाइन को हमने शुरू किया उसे बंद करने की नौबत कैसे आई। हमें तथ्यों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने का इंतजार है ताकि जान सकें कि किसने क्या साजिश की जिससे एयरलाइन विफल हो गई। गौर ने जेट एयरवेज के सीईओ विनय दुबे को पत्र लिखकर अगस्त 2018 से मैनेंजमेंट में हुए बदलावों पर जवाब मांगा है। 17 अप्रैल रात से उड़ानों का संचालन बंद कर चुकी जेट एयरवेज का भविष्य अब हिस्सेदारी बेचने के लिए जारी बोली प्रक्रिया पर टिका हुआ है। एसबीआई के नेतृत्व में जेट के कर्जदाता बैंकों के कंसोर्शियम द्वारा जारी प्रक्रिया 10 मई तक पूरी होगी। बैंकों ने कहा है कि जिन कंपनियों ने शुरुआती बोली लगाई थी, उन्हें अंतिम बोली लगाने के लिए 16 अप्रैल को बिड डॉक्यूमेंट दे दिए गए हैं। एसबीआई के नेतृत्व में 26 बैंकों ने जेट को 8,500 करोड़ का कर्ज दे रखा है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा